200 अज्ञात पर मामला दर्ज

जगन्नाथपुर : सोमवार को हुई हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर सड़क मार्ग पर दुर्घटना में मारे गये लोगों का सोमवार रात्रि में करीब 11 बजे शव पोस्टमार्टम के बाद जगन्नाथपुर पहुंचा. रात्रि 12 बजे से करीब तीन बजे सुबह तक शवों को दफनाया गया. मंगलवार को मौलानगर व जगन्नाथपुर-रहीमाबाद सहित क्षेत्र में मातम का माहौल पसरा रहा. मंगलवार को […]
जगन्नाथपुर : सोमवार को हुई हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर सड़क मार्ग पर दुर्घटना में मारे गये लोगों का सोमवार रात्रि में करीब 11 बजे शव पोस्टमार्टम के बाद जगन्नाथपुर पहुंचा. रात्रि 12 बजे से करीब तीन बजे सुबह तक शवों को दफनाया गया.
मंगलवार को मौलानगर व जगन्नाथपुर-रहीमाबाद सहित क्षेत्र में मातम का माहौल पसरा रहा. मंगलवार को मुसलिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को बुला कर डीएसपी जगन्नाथपुर बी कुल्लू ने थाने में बैठक की. उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर शांति समिति की बैठक की जायेगी. समाज में असामाजिक तत्वों की कोई जगह नहीं दी जाये. उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें. घटना में हुई तोड़-फोड़ का केस करना ही पड़ेगा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ दीपक कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में घटना के दिन सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र में हुई तोड़-फोड़ का आगजनी का मामला दर्ज कराया गया. जगन्नाथपुर थाना ने 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
केंद्र के डॉ दीपक ने 10 से 15 लाख नुकसान बताया है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कुल पांच एवं हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक में आग लगायी गयी थी. आज जगन्नाथपुर थाना में पांच ट्रक मालिकों ने मामला दर्ज कराया.
जिन वाहनों को जलाया गया है वे हैं पुल के पास टेलर (एनएल-01जी-3161), पेट्रोल पंप के पास जलाया वाहन (एनएल-01के-9384), बड़ानंदा के पास जलाया वाहन (जेएच-02टी-6405), जगन्नाथपुर चौक में जलाया वाहन (एमएच-04जीसी-2946).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




