पीएफ के नाम पर ठगे जा रहे हैं मजदूर : कुदादा

चाईबासा : उलीजारी के मुरडीपा में जोहार असंगठित मजदूर संघ तथा कोल्हान श्रमिक युवा संघ के संयुक्त तत्वावाधान में पावर ग्रिड निर्माण कार्य के मजदूरों की एक बैठक आयोजित हुई. इसमें अध्यक्ष सिनु कुदादा ने आरोप लगाया कि पीएफ के नाम पर मजदूरों को ठगा जा रहा है. पीएफ के बावद राशि काटे जाने के […]
चाईबासा : उलीजारी के मुरडीपा में जोहार असंगठित मजदूर संघ तथा कोल्हान श्रमिक युवा संघ के संयुक्त तत्वावाधान में पावर ग्रिड निर्माण कार्य के मजदूरों की एक बैठक आयोजित हुई. इसमें अध्यक्ष सिनु कुदादा ने आरोप लगाया कि पीएफ के नाम पर मजदूरों को ठगा जा रहा है.
पीएफ के बावद राशि काटे जाने के बावजूद अब तक नंबर नहीं दिया गया है. 10 फरवरी तक नंबर न मिलने के स्थिति में प्रोजेक्ट के काम को रोक दिया जायेगा. इसके अलावा मजदूरों के रूप में स्थानीय नियुक्ति, ईंट, बालू, गिट्टी की सप्लाई स्थानीय युवकों को देने की मांग की है.
मौके पर सूरज कुदादा, विजय सिंह सामड, पातोर तियू, बुधन सिंह कुदादा, आशीष कुदादा, सुधीर देवगम, रुप नारायण देवगम, विकास देवगम, ओनामो गागराई, चांदमणी कुदादा, सोमवारी कुदादा, जिंगी कुदादा, राम सिंह कुदादा, डिबर कुदादा, लांडु तियू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




