चालक की हत्या कर बोलेरो ले गये

किरीबुरू : किरीबुरू-बड़ाजामदा सड़क मार्ग की घाटी (किरीबुरू घाटी) में मिले अज्ञात शव की पहचान चाईबासा निवासी अजीत बहादुर (32), पिता खेम बहादुर बाबा (रेलवे स्टेशन) के रूप में की गयी है. जो चाईबासा रेलवे कर्मी प्रदीप प्रधान की बोलेरो गाड़ी (सं. जेएच-06बी) का चालक था. जिसकी पहचान प्रदीप प्रधान तथा पिता खेम बहादुर ने […]
किरीबुरू : किरीबुरू-बड़ाजामदा सड़क मार्ग की घाटी (किरीबुरू घाटी) में मिले अज्ञात शव की पहचान चाईबासा निवासी अजीत बहादुर (32), पिता खेम बहादुर बाबा (रेलवे स्टेशन) के रूप में की गयी है. जो चाईबासा रेलवे कर्मी प्रदीप प्रधान की बोलेरो गाड़ी (सं. जेएच-06बी) का चालक था. जिसकी पहचान प्रदीप प्रधान तथा पिता खेम बहादुर ने की. मामले में किरीबुरू थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक अजीत जो बोलेरो गाड़ी लेकर चला था, वह गाड़ी भी लापता है.
इधर वाहन मालिक का कहना है कि अजीत 26 जनवरी को लगभग साढ़े तीन बजे किरीबुरू-बड़ाजामदा के लिए चला था. उसने दो लोगों द्वारा किराये पर बोलेरो लिये जाने की बात कही थी. बताया था कि चाईबासा स्टेशन से एक और साथी भी साथ जायेगा. इस बीच रात्रि सवा नौ बजे उसका कॉल आया फिर 11 बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया. 27 जनवरी से उसे खोजने का प्रयास किया गया. वाहन गायब होने की मौखिक सूचना मुफ्फसिल थाना चाईबासा को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




