बच्चे को ट्रक ने कुचला, जाम

नीमडीह : नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच 32 गांव लुपूंगडीह मे बुधवार की शाम 6 बजे के करीब पुरुलिया से चांडिल की और आ रही ट्रक संख्या जेएच 17 ई 2680 ने चार साल के बच्चे कृष गोप को कुचल दिया. बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बच्चे की मौत के बाद […]
नीमडीह : नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच 32 गांव लुपूंगडीह मे बुधवार की शाम 6 बजे के करीब पुरुलिया से चांडिल की और आ रही ट्रक संख्या जेएच 17 ई 2680 ने चार साल के बच्चे कृष गोप को कुचल दिया. बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बच्चे की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने बच्चे के शव को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ 32 को ढाई घंटे तक जाम कर दिया.
नीमडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. बच्चे के परिजनों को 10 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. अन्य लाभ बाद में नियमों के अनुसार दी जायेगी. रात साढ.े आठ बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया एवं वाहनों का आवागमन सामान्य हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




