पेड़ से दबकर मौत

नोवामुंडी : ओड़िशा के सीमावर्ती वन क्षेत्र में बीआरपीएल चेक डैम के समीप सागवान के पेड़ से दबकर सुकराम मुंडा (34) की मौत हो गयी जबकि कुलदीप (33) गंभीर रूप से घायल हो गया. शुक्रवार को सुकराम और कुलदीप वन क्षेत्र में सागवान का पेड़ काट रहे थे. कटा पेड़ सुकराम पर आ गिरा जिससे […]
नोवामुंडी : ओड़िशा के सीमावर्ती वन क्षेत्र में बीआरपीएल चेक डैम के समीप सागवान के पेड़ से दबकर सुकराम मुंडा (34) की मौत हो गयी जबकि कुलदीप (33) गंभीर रूप से घायल हो गया. शुक्रवार को सुकराम और कुलदीप वन क्षेत्र में सागवान का पेड़ काट रहे थे.
कटा पेड़ सुकराम पर आ गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. कुलदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सुकराम के शव का शुक्रवार को ही ग्रामीणों ने दफना दिया. घटना के बाद ग्रामीण जिम्मेवाद वन अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी की कटाई की शिकायत किये जाने के बावजूद वन विभाग हमेशा मौन रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




