सभी गोदाम होंगे सील

Published at :21 Jan 2014 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
सभी गोदाम होंगे सील

गृहस्थी स्टोर पहुंचे एसडीओ चक्रधरपुर : अनुमंडल पदाधिकारी छवि रंजन के नेतृत्व में चक्रधरपुर बाटा रोड स्थित गृहस्थी स्टोर के अनाज गोदाम में छापामारी की गयी. छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक प्रियदर्शी व कृषि बाजार समिति के पणन सचिव शशि भूषण खलको शामिल थे. आठ घंटे तक चले इस अभियान में 10 गोदाम […]

विज्ञापन

गृहस्थी स्टोर पहुंचे एसडीओ

चक्रधरपुर : अनुमंडल पदाधिकारी छवि रंजन के नेतृत्व में चक्रधरपुर बाटा रोड स्थित गृहस्थी स्टोर के अनाज गोदाम में छापामारी की गयी. छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक प्रियदर्शी व कृषि बाजार समिति के पणन सचिव शशि भूषण खलको शामिल थे.

आठ घंटे तक चले इस अभियान में 10 गोदाम में छापेमारी की गयी. ठठेरा मुहल्ला रोड स्थित सभी गोदाम में गुड़, तेल, चावल, आटा, रिफाइन समेत लाखों रुपये का अन्य खाद्य सामग्री भरा मिला. गृहस्थी स्टोर के मालिक गोपाल खिरवाल से भी पूछताछ की गयी. इस संबंध में एसडीओ श्री रंजन ने बताया कि गोदाम में रखे सभी अनाज के कागजात व स्टॉक की जांच की जायेगी.

इसके बाद इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को दी जायेगी. सभी गोदाम को सील कर दिया जायेगा. गोदाम में काफी मात्र में अनाज जमा है. कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी. कृषि बाजार समिति के पणन सचिव श्री खलको ने कहा कि जांच जारी है. गोदाम में रखे अनाज का बोरा व तेल टीना समेत अन्य सामग्री की गणना की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे अनुमंडल में 48 लाइसेंसी दुकान है.

खाद्य सामग्री बिक्री का एक प्रतिशत टैक्स दुकानदार द्वारा कृषि बाजार समिति को देना है. दिन भर चले इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी सकल देव राम समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola