खोज में विंजय नदी से मिला सिंगराय का जैकेट

Published at :21 Jan 2014 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
खोज में विंजय नदी से मिला सिंगराय का जैकेट

बंदगांव : टेबो थाना के बोआयी गांव के सैकड़ों ग्रामीण लापता सिगराई बोदरा के शव को तलाश के लिये विंजय नदी पहुंचा. नदी में तलाशी के क्रम में ग्रामीणों ने मुखिया मिथुन गागराई से मुलाकात की. इसके उपरांत शव को तलाश करने में मदद मांगी. तलाशी के क्रम में ग्रामीणों को लापता सिगराय बोदरा का […]

विज्ञापन

बंदगांव : टेबो थाना के बोआयी गांव के सैकड़ों ग्रामीण लापता सिगराई बोदरा के शव को तलाश के लिये विंजय नदी पहुंचा. नदी में तलाशी के क्रम में ग्रामीणों ने मुखिया मिथुन गागराई से मुलाकात की.

इसके उपरांत शव को तलाश करने में मदद मांगी. तलाशी के क्रम में ग्रामीणों को लापता सिगराय बोदरा का जेकट बरामद किया गया. इससे ग्रामीणों को आशंका है कि लापता सिगराय बोदरा की हत्या हुई है. 21 जनवरी को भी नदी में तलाशी की जायेगी. मालूम रहे कि विगत 15 जनवरी से ही सिगराय बोदरा नकटी से लापता हो गया था. पुलिस ने हुडंगदा के समीप आम वृक्ष के नीचे खून से सना चप्पल और कपड़ा बरामद किया था. वहीं पुलिस ने नदी में फेंके जाने की आशंका व्यक्त थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola