रमजान में हर नेकी का दरजा हो जाता है बुलंद

चक्रधरपुर : मदरसा तनवीरुल इस्लाम बंगलाटांड के मोहतमीम सह बंगलाटांड मदीना मसजिद में तरावीह सुना रहे हाफिज मो सद्दाम हुसैन ने कहा कि रमजान में हर नेकी का दरजा बुलंद हो जाती है. रमजान में उमरह करने का सवाब हज के बराबर होता है. मुसलिम शहीफ में एक हदीस है हजरत अता कहते हैं मैंने […]
चक्रधरपुर : मदरसा तनवीरुल इस्लाम बंगलाटांड के मोहतमीम सह बंगलाटांड मदीना मसजिद में तरावीह सुना रहे हाफिज मो सद्दाम हुसैन ने कहा कि रमजान में हर नेकी का दरजा बुलंद हो जाती है. रमजान में उमरह करने का सवाब हज के बराबर होता है. मुसलिम शहीफ में एक हदीस है हजरत अता कहते हैं
मैंने हजरत अब्दुल्लाह बिन अब्बास (रजि) से सुना कि रसूल अल्लाह (स.) ने अंसार की एक औरत से फरमाया तुम हमारे साथ हज पर क्यों नहीं चलती हो. औरत ने अर्ज किया हमारे पास सिर्फ दो ऊंट थे एक पर मेरा शौहर और बेटा दोनों हज के लिए गये हैं अब एक ऊंट घर में है, जिस पर हम पानी वगैरह लाते हैं. रसूल अल्लल्लाह ने फरमाया अच्छा जब रमजान आये तो उमरह कर लेना इसका सवाब भी हज के बराबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




