शहर का कचरा होगा बायोडिग्रेड
Updated at : 31 May 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा . नगर पर्षद की बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय शहर भर के ठोस कचरे को डंप करने लिये खुंटपानी में जगह चिह्नित किया गया है. यहां वेस्ट मैनेजमेंट किया जायेगा. चाईबासा : नगर पर्षद अब शहर में बहने वाले नालियों के पानी को भी साफ करेगी. इसके लिये मेरी टोला का महादेव कॉलोनी […]
विज्ञापन
चाईबासा . नगर पर्षद की बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय
शहर भर के ठोस कचरे को डंप करने लिये खुंटपानी में जगह चिह्नित किया गया है. यहां वेस्ट मैनेजमेंट किया जायेगा.
चाईबासा : नगर पर्षद अब शहर में बहने वाले नालियों के पानी को भी साफ करेगी. इसके लिये मेरी टोला का महादेव कॉलोनी के पास स्थित चूना पत्थर खदान को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के रूप में बदला जायेगा.
जबकि शहर भर के ठोस कचरे को डंप करने लिये खुंटपानी में जगह चिह्नित किया गया है. जहां शहर भर के कचरे जमा कर उस वेस्ट मैनेजमेंट किया जायेगा. सोमवार को नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग की अध्यक्षता में आयोजित नप के बोर्ड के बैठक में कार्यपालक कमल सिंह की ओर से बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्यों को इसकी जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनिवार्य रुप से नगर पर्षद को यह व्यवस्था लागू करनी है. बैठक में विभिन्न भवनों और कार्यालयों के डीपीआर तैयार करने के लिये विक्रम खिरवाल को परामर्शी के तौर पर नियुक्त किया गया.
नप के नये कार्यालय भवन और बस स्टैंड निर्माण हेतू राज्य स्तर पर पत्राचार किये जाने की जानकारी बोर्ड में वार्ड सदस्यों को दी गयी. शहरी जलापूर्ति में असंतोष जनक परिणाम को देखते हुये कार्य को शीघ्र करने हेतु उचित कदम उठाने को कहा. कार्यपालक ने बोर्ड को बताया कि सरकार की ओर से नगर पर्षद को 116 रिक्शा देने थे. लेकिन अब तक केवल 40 रिक्शा ही उपलब्ध काराया गया है.
जिसके कारण लाभुकों के बीच रिक्शा बांटने में विलंब हो रहा है. इन सबके अलावा विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. मौके पर वार्ड पार्षद एवं नप के कर्मचार मौजूद थे.
चौराहों में लगेंगे सोलर लाइट. शीघ्र ही चाईबासा शहर के चौक-चौराहे सोलर लाइट से जगमगायेंगे. नप की बैठक में शहर के विभिन्न चौराहों पर सोलर लाइट लगाने कर प्रस्ताव रखा गया. इससे नगर पर्षद अपने बिजली की खपत को कम कर पायेगा.
झाड़ू करने वाली मशीन पर नहीं बनी सहमति
सफाई कर्मचारियों की जगह शहर की सड़कों की सफाई मशीन से किये जाने के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में रखा. लेकिन झाडू करने वाली मशीन की खरीदारी पर सभी पार्षदों में आम सहमति नहीं बन पायी. पार्षदों ने तर्क दिया कि यह मशीन केवल शहर के चौड़े सड़कों पर ही काम कर पायेगी. गली मोहल्ले सफाई से वंचित रह जायेंगे.
छोटा नीमडीह में बनेगा सामुदायिक शौचालय
बैठक में छोटा नीमडीह में आधुनिकतम ढंग से लैस सामुदायिक शौचालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिये अलग अलग दस-दस कक्ष का शौचालय बनाया जायेगा. समूचा कक्ष टाइल से लैस रहेगा.
बारिश से पूर्व नालियों की सफाई.
नगर पर्षद बारिश से पूर्व शहर के सभी नालियों की सफाई पूरी करेगी. इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया गया. इसके लिये एक अतिरिक्त जेसीबी किराये पर में लेने की सहमति बनी. ताकि बारिश से पूर्व इस कार्य को पूरा किया जा सका. वहीं 10 जून से नालियों के टेंडर के लिये दोबारा निविदा निकाले जाने पर सहमति बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




