बच्चों ने सीखी इंग्लिश बोलने की कला

चाईबासा : गुवा साईं के ग्रामीणों को डीएवी पब्लिक स्कूल में पौढ़ शिक्षा और स्थानीय गुवा के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर ज्ञान पिपाशु बच्चे स्कूल पहुंचे. प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया. बच्चों को अंग्रेजी बोलने की कला सिखायी. शिक्षिका श्वेता कुमारी ने […]
चाईबासा : गुवा साईं के ग्रामीणों को डीएवी पब्लिक स्कूल में पौढ़ शिक्षा और स्थानीय गुवा के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर ज्ञान पिपाशु बच्चे स्कूल पहुंचे. प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया. बच्चों को अंग्रेजी बोलने की कला सिखायी. शिक्षिका श्वेता कुमारी ने अंग्रेजी के टिप्स दिये. उल्लेखनीय है ग्रामीण बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिये जाने के लिए गुवा वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति की अध्यक्षता में स्कूल के शिक्षकों व ग्रामीणों की एक बैठक हुई थी. इसमें ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा देने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




