कोल्हान विश्वविद्यालय का पहला रिसर्च जर्नल प्रकाशित

Updated at : 31 May 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय का पहला रिसर्च जर्नल प्रकाशित

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास में सोमवार का दिन उपलब्धि भरा रहा. विश्वविद्यालय के पहले रिसर्च जर्नल का विमोचन कर दिया गया. राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने विवि के रिसर्च जर्नल का विमोचन किया. विवि के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह मौके पर उपस्थित थे. यह रिसर्च जर्नल विश्वविद्यालय का पहला रिसर्च […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास में सोमवार का दिन उपलब्धि भरा रहा. विश्वविद्यालय के पहले रिसर्च जर्नल का विमोचन कर दिया गया. राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने विवि के रिसर्च जर्नल का विमोचन किया. विवि के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह मौके पर उपस्थित थे. यह रिसर्च जर्नल विश्वविद्यालय का पहला रिसर्च जर्नल है, जिसे विवि के सोशल साइंस संकाय द्वारा तैयार किया गया है.

कुलपति ने राज्यपाल को रिसर्च जर्नल से संबंधित कई बातें भी बतायी. राज्यपाल ने कुलपति व विवि की पूरी टीम की सराहना भी की. गौरतलब है कि पिछले दिनों राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों से विभिन्न संकाय में रिसर्च जर्नल के प्रकाशन की इच्छा जतायी थी. जिसके बाद विवि की टीम इसमें लगी थी. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि सोशल साइंस के साथ ही कई अन्य विषयों में भी रिसर्च जर्नल के प्रकाशन की तैयारी की गयी है. 15 जुलाई तक ह्यूमैनिटीज व साइंस संकाय में भी रिसर्च जर्नल का प्रकाशन करेगी. इसे लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola