सिंडिकेट बैठक आज, एफओ के कार्यकाल पर होगा निर्णय

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार की दोपहर तीन बजे से सिंडिकेट बैठक शुरू होगी. इसमें नौ एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. प्रमुख एजेंडा केयू के एफओ सुधांशु कुमार के कार्यकाल पर विचार-विमर्श की जायेगी. मालूम हो कि जून में एफओ सुधांशु का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन अभी तक राजभवन से किसी प्रकार […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार की दोपहर तीन बजे से सिंडिकेट बैठक शुरू होगी. इसमें नौ एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. प्रमुख एजेंडा केयू के एफओ सुधांशु कुमार के कार्यकाल पर विचार-विमर्श की जायेगी. मालूम हो कि जून में एफओ सुधांशु का कार्यकाल खत्म होने को है,
लेकिन अभी तक राजभवन से किसी प्रकार की सूचना नहीं आने से विवि प्रशासन ने कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय लिया है. सिंडिकेट बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय कर कार्यकाल को बढ़ाई जायेगी. इसके अलावा कुछ नये बीएड कॉलेजों की एफिलेशन पर विचार विमर्श किया जायेगा. 2016-17 में केयू के संबंद्ध बीएड कॉलेजों श्रीकांत बीएड कॉलेज और जामिनी कांत (महिला) बीएड कॉलेज पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इसके अलावा एबीएम कॉलेज के चार शिक्षकों की पद सृजन की अंतिम निर्णय पारित की जायेगी. अन्य कमेटी में लिये गये निर्णय पर भी परिचर्चा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




