पवित्र स्नान कर किया दान

Published at :15 Jan 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
पवित्र स्नान कर किया दान

चाईबासा : मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने सुबह कुजु नदी तट पर स्नान कर तिल और चावल का दान कर सूर्य की उपासना की. कुजू नदी में लोग स्नान कर नदी के तट पर स्थित करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. महिला और पुरुषों ने […]

विज्ञापन

चाईबासा : मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने सुबह कुजु नदी तट पर स्नान कर तिल और चावल का दान कर सूर्य की उपासना की.

कुजू नदी में लोग स्नान कर नदी के तट पर स्थित करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की. महिला और पुरुषों ने मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को तिल, तिलकुट, चावल तथा पैसे का दान भी किया.

दो दिन होने से असमंजस

हालांकि शाम सात बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश हुआ. इस कारण शाम सात बजे से ही मकर संक्रांति मनायी जायेगी. जिन लोगों को इसकी जानकारी थी वे 15 जनवरी को स्नान कर पूजा अर्चना कर दान-पुण्य करेंगे. जिनको इसकी जानकारी नहीं थी, उन्होंने पुरानी परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को ही स्नान कर दान-पुण्य कर दही-चूड़ा का आनंद लिया.

दो दिन मकर पर्व पड़ जाने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही. जिस कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस साल ज्यादा भीड़ नहीं देखी गयी. अधिकांश लोग आज मकर पर्व मनायेंगे.

शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

गुवा. मकर संक्रांति के अवसर पर गुवा के कुसुम घाट शिव मंदिर, योग नगर शिव मंदिर, स्टेशन कॉलोनी शिव मंदिर में बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाओं और बच्चों ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद लोगों ने दही-चूड़ा, तिल और तिलकुट का सेवन किया. ओएमएम घाटकुरी खादान की ओर से गंगदा, पेचा, घाटकुरी, रोवाम, नुइया के ग्रामीणों के लिए रामतीर्थ जाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola