ट्रक मालिक निकला साजिशकर्ता

Published at :14 Jan 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक मालिक निकला साजिशकर्ता

ट्रक से लापता 77 टीना सरसों तेल जमशेदपुर से बरामद चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केयापत्ता गांव के पास पंचर हुए ट्रक से अज्ञात अपराधियों द्वारा 77 टीना सरसो तेल लूटने के मामले में नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने मामले में ट्रक(जेएच-05एटी/2349) के मालिक मानस बनर्जी व चालक रवि […]

विज्ञापन

ट्रक से लापता 77 टीना सरसों तेल जमशेदपुर से बरामद

चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केयापत्ता गांव के पास पंचर हुए ट्रक से अज्ञात अपराधियों द्वारा 77 टीना सरसो तेल लूटने के मामले में नया मोड़ ले लिया है.

पुलिस ने मामले में ट्रक(जेएच-05एटी/2349) के मालिक मानस बनर्जी व चालक रवि शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूटे गये सरसो तेल के 77 टीनों को भी बागबेड़ा थाना के गाराबासा मोहल्ला निवासी कन्हैया सिंह के घर में भाड़े पर रह रहें ट्रक मालिक मानस के कमरे से बरामद कर लिया है. दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

चक्रधरपुर निवासी दीपक खिरवाल ने थाने में दर्ज करायी अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ व्यापारी के साथ मिलकर उन्होंने जमशेदपुर से डेढ़ सौ टीना सरसो का तेल मंगाया था. लेकिन रविवार की रात 9.30 बजे ट्रक का चालक रविशंकर ने आकर उन्हें बताया कि चक्रधरपुर आने के क्रम में केयापत्ता गांव के पास उसका ट्रक पंचर हो गया था.

इस दौरान कुछ अपराधियों ने 77 टीना सरसो तेल लूट लिया. चालक के बयान से मामला संदिग्ध देख उन्होंने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था.

कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर चालक ने लूट के रहस्य से पर्दा उठाया. चालक ने बताया कि जमशेदपुर स्थित गोदाम से माल उठाने के बाद उसने आधा माल मालिक के घर पर ही खाली कर दिया था. इसके बाद माल खपाने की नीयत से लूट की झूठी अफवाह फैला दी. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही लूट के रहस्य का पटाक्षेप कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola