बगैर रसीद दिये विद्यार्थियों से लिये जा रहे पैसे

Published at :14 Jan 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर रसीद दिये विद्यार्थियों से लिये जा रहे पैसे

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में इंटर संकाय के विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म वितरण के नाम पर हजारों रुपये की धांधली हो रही है. बताया जा रहा है कि विगत तीन सालों से इंटर संकाय में विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म देने के बाद रसीद नहीं दिया गया. वहीं परीक्षा फार्म शुल्क संबंधित रुपयों का […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में इंटर संकाय के विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म वितरण के नाम पर हजारों रुपये की धांधली हो रही है. बताया जा रहा है कि विगत तीन सालों से इंटर संकाय में विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म देने के बाद रसीद नहीं दिया गया.

वहीं परीक्षा फार्म शुल्क संबंधित रुपयों का ब्योरा इंटर संकाय के पास नहीं है और न ही प्राचार्य को जानकारी है.

मालूम रहे कि विगत तीन सालों में हजारों विद्यार्थी इंटर परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं. एक ओर जहां इंटर काउंसिल द्वारा फार्म मुफ्त दिया जाता है, वहीं महाविद्यालय के इंटर संकाय में मेंटेनेंस के नाम पर बगैर रसीद के विद्यार्थियों से प्रति फार्म 20 -20 रुपये लिये जाते हैं, लेकिन यह राशि किस कोष में जाता है, इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य को भी नहीं है.

अब मामला यह है कि तीन सालों से फार्म के नाम से वसूले गये राशि कितना है और कहां खर्च किये गये एवं कितने शेष राशि है. इसका लेखा-जोखा प्रबंधन के पास भी उपलब्ध नहीं है. इससे महाविद्यालय प्रबंधन भी आश्चर्यचकित है. वहीं विद्यार्थियों के नामांकन संख्या के मुताबिक तीन सालों में करीब तीन हजार विद्यार्थियों ने करीब 55 हजार रुपये फार्म शुल्क बगैर रसीद के जमा दिये हैं.

तीन वर्ष के विद्यार्थियों का आंकड़ा

सत्र 2011-13 में कला में 600, विज्ञान में 72, वाणिज्य में 115, सत्र 2012-14 में कला में 697, विज्ञान में 79, वाणिज्य में 205, सत्र 2013-15 में कला में 750, विज्ञान में 67, वाणिज्य में 167 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. इतने विद्यार्थी को बगैर रसीद के फार्म शुल्क लिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola