चार घंटे तक ठप रही चक्रधरपुर स्टेशन व अस्पताल में जलापूर्ति

चक्रधरपुर : चक्रधपुर.अनियमित बिजली के कारण रेलवे में जल शुद्धिकरण और पानी संग्रह करने का कार्य प्रभावित हो रहा है. रविवार को अनियमित बिजली आपूर्ति होने से पानी मशीन भी प्रभावित हो रही है. इससे रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और अस्पताल में जलापूर्ति चार घंटें तक बाधित रही. सुबह 7 से 11 बजे तक पानी आपूर्ति […]
चक्रधरपुर : चक्रधपुर.अनियमित बिजली के कारण रेलवे में जल शुद्धिकरण और पानी संग्रह करने का कार्य प्रभावित हो रहा है. रविवार को अनियमित बिजली आपूर्ति होने से पानी मशीन भी प्रभावित हो रही है. इससे रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और अस्पताल में जलापूर्ति चार घंटें तक बाधित रही.
सुबह 7 से 11 बजे तक पानी आपूर्ति नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुयी. वहीं विश्राम कक्ष व शौचालय का इस्तेमाल करने वाले यात्री को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. जबकि रेल अस्पताल में पानी के लिये मरीज चापाकल पर आश्रित रहे. बताया जाता है कि अनियमित बिजली से पानी मशीन संचालित नहीं हो रही है. जिससे समय पर डीप बोरिंग का पानी टंकी में जमा नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




