हत्याकांड की जांच के लिए चक्रधरपुर पहुंची फॉरेंसिक टीम

चक्रधरपुर : रांची फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मंगलवार को ठेकेदार हत्याकांड की जांच करने चक्रधरपुर पहुंची. एफएलएल के प्रभारी मोहन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन के समीप घटनास्थल में पड़े खून के नमूने को संग्रह किया. टीम के सदस्य ने कहा कि खून से अपराधकर्मी की घायल होने […]
चक्रधरपुर : रांची फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मंगलवार को ठेकेदार हत्याकांड की जांच करने चक्रधरपुर पहुंची. एफएलएल के प्रभारी मोहन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन के समीप घटनास्थल में पड़े खून के नमूने को संग्रह किया. टीम के सदस्य ने कहा कि खून से अपराधकर्मी की घायल होने की स्थिति की जानकारी होती है
फॉरेंसिक टीम के साथ आयी कोल्हान फोटो यूनिट प्रभारी प्रेमलता त्यागी ने घटना स्थल में पड़े खून व आसपास के इलाके की फोटो ली.करीब एक घंटें तक टीम ने घटना स्थल, रेलवे के टेंडर व पे कार्यालय का जायजा लिया गया. वहीं चाईबासा क्राइम ब्यूरों के संजीव सिंह व सरायकेला के प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र की स्थिति व कार्यों की गतिविधियों पर नजर दौड़ाया. ..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




