रांची की नर्स की हुई थी हत्या, प्रेमी पर शक
Updated at : 09 May 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पंड्राशाली पुलिस चौकी अंतर्गत तेलेइढीपा के एक खेत से बरामद अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गयी है. युवती का नाम संगीता एक्का (30) है. वह गुमला जिला स्थित रायडीहा प्रखंड के मांझा टोली की रहने वाली थी. उसकी हत्या दो मई को हुई थी. पुलिस व घरवाले उसके प्रेमी पर हत्या […]
विज्ञापन
चाईबासा : पंड्राशाली पुलिस चौकी अंतर्गत तेलेइढीपा के एक खेत से बरामद अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गयी है. युवती का नाम संगीता एक्का (30) है. वह गुमला जिला स्थित रायडीहा प्रखंड के मांझा टोली की रहने वाली थी. उसकी हत्या दो मई को हुई थी. पुलिस व घरवाले उसके प्रेमी पर हत्या का शक जता रहे हैं.
संगीता रांची एयरपोर्ट रोड के हीनू क्षेत्र स्थित सोमा नर्सिंग होम में बतौर नर्स कार्यरत थी. वह 28 अप्रैल को घर जाने की बात कह कर अस्पताल से छुट्टी लेकर निकली थी. एक सप्ताह बाद जब वह ड्यूटी पर नहीं लौटी, तो अस्पताल प्रबंधन ने संगीता के घरवालों को इसकी सूचना दी. इसके बाद संगीता के घरवालों ने भी उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया.
आर्मी में कार्यरत है प्रेमी
तेलेइढीपा हत्याकांड
गुमला की रहने वाली थी नर्स संगीता, रांची में करती थी काम
28 अप्रैल को घर जाने की बात कह कर अस्पताल से निकली थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




