मोबाइल का कॉल डिटेल डिलीट मिला था

Updated at : 08 May 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल का कॉल डिटेल डिलीट मिला था

चाईबासा : राउरकेला में खूंटी के रेव्ह एबी सुरीन की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है. तफ्तीश कर रही रेल पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद हत्यारा ट्रेन से फरार हो गया है. पुलिस की यह थ्योरी खोजी कुत्तों से तफ्तीश से सामने आये परिणाम पर आधारित […]

विज्ञापन
चाईबासा : राउरकेला में खूंटी के रेव्ह एबी सुरीन की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है. तफ्तीश कर रही रेल पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद हत्यारा ट्रेन से फरार हो गया है. पुलिस की यह थ्योरी खोजी कुत्तों से तफ्तीश से सामने आये परिणाम पर आधारित है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या स्थल से खोजी कुत्ते सीधे गांधी रोड होते हुए पुन: स्टेशन पहुंचे थे. जिसके कारण यह शक किया जा रहा है कि हत्या के बाद हत्यारा स्टेशन लौटा व ट्रेन पकड़ कर फरार हो गया. पुलिस को घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के कॉल डिटेल पूरी तरह डिलीट मिले थे. बहरहाल पुलिस मोबाइल कंपनी के जरिये एबी सुरीन किन-किन लोगों के संपर्क में थे, यह पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने मोबाइल कंपनी से रेव्ह एबी सुरीन फादर के मोबाइल का कॉल डिटेल मांगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola