नदारद तीन डॉक्टरों को शो-कॉज
Updated at : 08 May 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण. पुराना रोस्टर दिखाये जाने पर भड़के उपाधीक्षक उपाधीक्षक ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया. चक्रधरपुर : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग, रांची के उपाधीक्षक डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में […]
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण. पुराना रोस्टर दिखाये जाने पर भड़के उपाधीक्षक
उपाधीक्षक ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया.
चक्रधरपुर : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग, रांची के उपाधीक्षक डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गायब रहे डॉ नंदु होनहांगा, डॉ साइबा सोरेन व डॉ गंगाराम बांकिरा को शो-कॉज करते हुए उपस्थिति पंजी में अनुपस्थिति दर्ज की. इस दौरान उपाधीक्षक डॉ बरवार ने अस्पताल के तमाम रजिस्टरों की जांच की. जब अस्पताल के स्टाफ से डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर मांगा गया,
तो पुराना रोस्टर दिखाया गया. इससे डॉ बरवार भड़क गये. उन्होंने कहा कि काम ढंग से करें, नहीं तो घर जाकर बैठें. डॉ बरवार ने कहा कि सभी पंजी को ऑपडेट कर रखें. अस्पताल में कुपोषण स्वास्थ्य केंद्र को हमेशा चालू रखें. लाभार्थियों को समय पर राशि उपलब्ध करायें. प्रखंड के विभिन्न उपस्वास्थ्य केंद्र में पानी, बिजली व भवन की स्थिति का रिपोर्ट शीघ्र जमा करें. अस्पताल में एंटी रेबीज दवा नहीं होने की शिकायत की गयी. इस पर उपाधीक्षक ने फोन कर 500 वायल एंटी रेबीज दवा उपलब्ध करायी. उन्होंने कहा कि शीघ्र अस्पताल को एक एंबुलेंस भी दिया जायेगा.
अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिया. अस्पताल को विकासित करने के लिए जांच कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपना है, ताकि गरीबों को हर तरह की स्वास्थ्य लाभ मिल सके. मौके पर डॉ पी प्रधान, डॉ जीतलाल, मलेरिया निरीक्षक रामाधर साव, टी पदमावती, रवि भूषण सिंह, पवन कुमार, कुमारी इंद्रा, प्रवीर प्रसाद, जय जगन्नाथ महतो आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




