पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Updated at : 08 May 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में शनिवार को ग्राम वन प्रबंधन, संरक्षण समिति और इको विकास समिति की एक संयुक्त बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 5 जून को पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर श्रीमती टुडू ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में शनिवार को ग्राम वन प्रबंधन, संरक्षण समिति और इको विकास समिति की एक संयुक्त बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 5 जून को पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी.
मौके पर श्रीमती टुडू ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड के हर गांव में समिति की सदस्य पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनायें. उन्होंने कहा कि जंगल से कच्ची लकड़ी काटने पर रोक लगायें.
जंगल बचेगा तो ही मनुष्य जीवन संरक्षित होगा. बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने के लिए 45 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया.
उक्त समिति द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान चलाया जायेगा. बैठक में मानसिंह टुडू, सिदाम हेंब्रम, अनिल महतो, नंदी हेंब्रम, शंकर सोरेन, हरिचंद सोरेन, कंदा टुडू, शैलेंद्र सोरेन, सालगी हांसदा, जासमी हेंब्रम, सालगी हांसदा, सिमती हांसदा, चपा रानी मुर्मू, रायमुनी टुडू, पुड़गी हांसदा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




