बगैर अनुबंध चल रहा है ट्रेनों में पेंट्रीकार

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का अनुबंध खत्म हो जाने के बावजूद हावड़ा से खुलने वाली गीतांजलि व अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में पेंट्रीकार चल रहा है. जबकि अनुबंध खत्म होने से एक माह पहले रेलवे को आवेदन जमा करना अनिवार्य होता है. ऐसी स्थिति में खाद्य संरक्षा […]
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का अनुबंध खत्म हो जाने के बावजूद हावड़ा से खुलने वाली गीतांजलि व अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में पेंट्रीकार चल रहा है. जबकि अनुबंध खत्म होने से एक माह पहले रेलवे को आवेदन जमा करना अनिवार्य होता है.
ऐसी स्थिति में खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण ने पेंट्रीकार संचालकों को नया अनुबंध या अनुबंध विस्तार को लेकर कोई निर्णय नहीं ले सकी है. हालांकि दपू रेलवे के नामित अधिकारी ने ट्रेवल फूड सेफ्टी कमीश्नर गार्डनरीच एवं उपमुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग) को इस मामले से सूचित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




