एएनएमों की उपेक्षा कर रही है सरकार

Updated at : 05 May 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
एएनएमों की उपेक्षा कर रही है सरकार

प्रोन्नति को लेकर एएनएम संघ ने निकाला शांति मार्च,कहा चक्रधरपुर : सरकार के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले अनुमंडल के एएनएम ने शांतिमार्च निकाली. शांतिमार्च स्टेट लीडर कुमारी इंद्रा के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल परिसर से निकाली गयी. शांतिमार्च मेन रोड, वन विभाग कार्यालय, चेकनाका, शहीद भगत सिंह चौक, पवन चौक होते हुए […]

विज्ञापन

प्रोन्नति को लेकर एएनएम संघ ने निकाला शांति मार्च,कहा

चक्रधरपुर : सरकार के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले अनुमंडल के एएनएम ने शांतिमार्च निकाली. शांतिमार्च स्टेट लीडर कुमारी इंद्रा के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल परिसर से निकाली गयी. शांतिमार्च मेन रोड, वन विभाग कार्यालय, चेकनाका, शहीद भगत सिंह चौक, पवन चौक होते हुए पुन: अस्पताल पहुंची. मौके पर स्टेट लीडर कुमारी इंद्रा ने कहा कि आये दिन सरकार एएनएम को उपेक्षित कर रही है. प्रत्येक पांच साल में एक बार प्रोन्नति का प्रावधान है.
परंतु सरकार किसी प्रकार की प्रोन्नति नहीं दे रही है. जिसके विरोध में अनुमंडल के सोनुवा, चक्रधरपुर, बंदगांव, गोइलकेरा, मनोहरपुर प्रखंड के सभी एएनएम ने शांतिमार्च सह जागरूकता रैली निकाली. मौके पर टी पद्मावती, लिपिका विशाखा, सपना राय, प्रेमी लमगा, सरोज लकड़ा, ललीता महतो, मेरी मेगलिना लोरेंस, कुमारी सरोजा, बसंती मुर्मू, बिमला हेंब्रम, चांपु मुंडू, मलेरिया निगरानी निरीक्षक रमाधर साव, रवि भूषण सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola