पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर पर प्राथमिकी

Published at :10 Jan 2014 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर पर प्राथमिकी

चाईबासा : सरकार के निर्देश पर कोल्हान के पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर पर गुरुवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. निलंबन अवधि में कार्यालय में बैठकर फाइलों का निबटारा करने, मुख्यालय में योगदान नहीं देने, सरकारी वाहन वापस नहीं करने के आरोप पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर पर लगाये गये है. कोल्हान […]

विज्ञापन

चाईबासा : सरकार के निर्देश पर कोल्हान के पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर पर गुरुवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. निलंबन अवधि में कार्यालय में बैठकर फाइलों का निबटारा करने, मुख्यालय में योगदान नहीं देने, सरकारी वाहन वापस नहीं करने के आरोप पूर्व आरडीडीइ नागेंद्र ठाकुर पर लगाये गये है.

कोल्हान के प्रभारी आरडीडीइ व वर्तमान डीओ भलेरियन तिर्की ने अपनी प्राथमिकी में निलंबन अवधि में फाइलों को निबटाने में वित्तीय अनियमितता किये जाने की भी आशंका जाहिर की है.

वहीं निलंबन अवधि में नागेंद्र ठाकुर के काम में सहयोग देने के लिए आरडीडीइ कार्यालय के क्लर्क पंकज कुमार गुप्ता को भी गुरुवार को निलंबित कर दिया गया. पंकज पर आरोप है कि उसने सरकार द्वारा निलंबित किये गये पूर्व आरडीडीइ को अवैध रूप से फाइलों को निबटाने में सहयोग किया. पंकज को निलंबित करने के बाद क्लर्क का प्रभार हेड क्लर्क निर्मल गोप को सौंपा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola