निजी फायदे के लिए ही पुनरीक्षण

जिला में योजनाओं के पुनरीक्षण पर प्राक्कलन समिति ने की टिप्पणी, कहा चाईबासा : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जिले की विभिन्न विभागों के साथ बैठक योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्राक्कलन पुनरीक्षित कराये जाने पर सवाल उठाये. समिति ने विभागीय अधिकारियों से जानना चाहा […]
जिला में योजनाओं के पुनरीक्षण पर प्राक्कलन समिति ने की टिप्पणी, कहा
चाईबासा : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जिले की विभिन्न विभागों के साथ बैठक योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्राक्कलन पुनरीक्षित कराये जाने पर सवाल उठाये.
समिति ने विभागीय अधिकारियों से जानना चाहा कि क्या कारण है कि योजनाएं नियमित समय पर पूरा नहीं हो पा रही है. इसके लिये दोषियों के खिलाफ विभाग द्वारा किस तरह की कार्रवाई की गयी. समिति का स्पष्ट मंतव्य था कि अगर कार्रवाई नहीं की गयी व प्राक्कलन का पुनरीक्षित कराने की अनुशंसा की जा रही है तो इसमें विभागीय अधिकारी अपने फायदे देख रहे है.
देर शाम तक चले बैठक में विभिन्न विभागों से मांगी गयी सूचनाओं का संकलन किया गया. जिसका कमेटी के सदस्य अध्ययन करेंगे. वहीं जिन विभागों द्वारा रिपोर्ट नहीं दिया गया है उन्हें शुक्रवार को सुबह रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है.
पीएमजीएसवाइ सड़क, पंचायत भवन निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण समेत अधूरे पड़े दूसरे योजनाओं को लेकर भी कमेटी के सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को लताड़ा. बैठक में समिति के अध्यक्ष सरफराज अहमद, विधायक गीता कोड़ा उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




