अपनो को दे दी मौत

Published at :09 Jan 2014 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
अपनो को दे दी मौत

बड़बिल : रूगडी थाना क्षेत्र के कैंप हाटिंग में पिता ने मामूली विवाद में एक वर्ष कि बेटी तथा पत्नी कि ईंट से कुचल कर हत्या कर दी है. घटना बुधवार शाम चार बजे की बतायी जाती है. 25 वर्षीय मिलु सिंकु हर दिन नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था. उसकी इसी […]

विज्ञापन

बड़बिल : रूगडी थाना क्षेत्र के कैंप हाटिंग में पिता ने मामूली विवाद में एक वर्ष कि बेटी तथा पत्नी कि ईंट से कुचल कर हत्या कर दी है. घटना बुधवार शाम चार बजे की बतायी जाती है.

25 वर्षीय मिलु सिंकु हर दिन नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था. उसकी इसी आदत से परेशान मिलु के पिता समरा सिंकु ने उसे खुद से अलग कर दिया था. बुधवार की शाम भी मिलु सिंकु 25 वर्षीय पत्नी मंदाकिनी सिंकु से उलझ गया. पत्नी से झगड़ा करने के दौरान आवेश में आकर उसने ईट उठा लिया और पत्नी मंदाकिनी के अलावा एक वर्षीय बेटी सुकुरमणी सिंकु की मारकर हत्या कर दी.

मिलु ने पत्नी व बच्ची के सिर पर वार किया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना कि सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मिलु की पहले तो बंधकर पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola