कोल्हान विवि की प्रति कुलपति को बड़ी राहत

चाईबासा : झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को जमशेदपुर महिला महावद्यिालय में करोड़ों रुपये की वत्तीय गड़बड़ी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस वीरेंदर सिंह व जस्टिस एस चंद्रशेखर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए इसे जनहित का मुद्दा नहीं माना. कोर्ट के रूख को देखते हुए प्रार्थी की ओर […]
चाईबासा : झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को जमशेदपुर महिला महावद्यिालय में करोड़ों रुपये की वत्तीय गड़बड़ी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस वीरेंदर सिंह व जस्टिस एस चंद्रशेखर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए इसे जनहित का मुद्दा नहीं माना. कोर्ट के रूख को देखते हुए प्रार्थी की ओर से याचिका वापस ले ली गयी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता डॉ एसके वर्मा व राजीव कुमार ने पक्ष रखा.
उन्होंने खंडपीठ को बताया कि करोड़ों की वत्तिीय गड़बड़ी मामले में कॉलेज की पूर्व प्राचार्या व कोल्हान वश्विवद्यिालय की प्रति कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती शामिल रही है. मामले की जांच कराने का आदेश देने का आग्रह किया गया. खंडपीठ ने आग्रह स्वीकार नहीं किया. कोल्हान विवि की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पक्ष रखा. प्रार्थी अर्चना सिंह ने जनहित याचिका दायर कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




