आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म में 10 साल कैद

चाईबासा : आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में बुधवार को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने महेश्वर गौड़ को दस साल कैद की सजा सुनायी. वहीं दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इस मामले में आठवीं की छात्रा ने गुवा थाने में एक दिसंबर 2007 को मामला दर्ज कराया गया […]
चाईबासा : आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में बुधवार को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने महेश्वर गौड़ को दस साल कैद की सजा सुनायी. वहीं दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इस मामले में आठवीं की छात्रा ने गुवा थाने में एक दिसंबर 2007 को मामला दर्ज कराया गया था.
इसमें बताया गया था कि बेतरकिया गांव निवासी महेश्वर उसे रोजाना स्कूल से साइकिल पर घर छोड़ता था. घटना वाले दिन एक सुनसान जगह पर साइिकल रोकर उसने दुष्कर्म किया. इस मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




