दौड़ में सतीश व बोरा रेस में चंदन विजेता

Updated at : 14 Apr 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
दौड़ में सतीश व बोरा रेस में चंदन विजेता

नोवामुंडी : आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा ने 1022 छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया. प्रधान शिक्षक राजकुमार श्रीवास्तव, मुखिया राजा तिर्की, पंसस ज्योति दास, उप मुखिया सूरज ठाकुर, वार्ड सदस्य मनीष गुप्ता, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सविता लोहरा, उपाध्यक्ष तूरी कुंकल, माता समिति अध्यक्ष रेखा देवी एवं […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा ने 1022 छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया. प्रधान शिक्षक राजकुमार श्रीवास्तव, मुखिया राजा तिर्की, पंसस ज्योति दास, उप मुखिया सूरज ठाकुर, वार्ड सदस्य मनीष गुप्ता, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सविता लोहरा, उपाध्यक्ष तूरी कुंकल, माता समिति अध्यक्ष रेखा देवी एवं योगेंद्र प्रसाद गुप्ता के हाथों बच्चों को पोशाक दी गयी. उत्कृष्ट शिक्षा के लिए सहायक शिक्षक श्याम बहादुर को प्रथम व विकास कुमार को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन: मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बालक वर्ग में 50 मीटर रेस में केनो गोप, मुचिया कुंकल जगन्नाथ, बालिका वर्ग में गोमा मुनी पिंगुवा, मेचो चांपिया, मनीषा पुरती, बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में सतीश सिंकू, सूरज महतो, प्रकाश महाराणा, बालिका वर्ग में सुकून गोप, सानिया नायक, सारथी गोप, बालक वर्ग में 150 मीटर दौड़ रेस में शिवा लागुरी, श्रीशांत सिंकू, रसीका चातर, बालिका वर्ग मे गुरुवारी तिरिया, सुभद्रा गोप, फुलमनी लोहरा तथा म्यूजिक चेयर रेस में उर्मिला गोप, मीता गोप, पूजा बारिक,
बालक वर्ग के बोरा रेस में चंदन दास, प्रेम नायक, सन्नी नायक, बालिका वर्ग में रीना गोप, फूलमती लोहरा, गुरुबारी तिरिया, बालक वर्ग के गणित रेस में मो अरमान, आकाश लोहरा, विक्रम साहनी, बालिका वर्ग में रीना गोप, रिया गोप, किरण चांपिया, चम्मच रेस संयुक्ता उपाध्याय, लक्ष्मी सामड, सोमवारी पुरती, रस्सी कूद में किरण चांपिया, सुभद्रा गोप, नौशिन परवीन तथा तीन पैर के दौड़ रेस में रितून सिरका, शंकर महतो, हितेश कुंकल, विवेक गंजू, श्याम सुंदर हेंब्रम, दीपक नाग क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola