समाज ने लिया पौधा लगाने का संकल्प

Updated at : 14 Apr 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
समाज ने लिया पौधा लगाने का संकल्प

मुंडा समाज ने मनाया सरहुल पर्व, साल पेड़ की हुई पूजा चाईबासा : मुंडा समाज ने बुधवार को सरहुल पर्व मनाया गया. इस दौरान समाज के लोगों ने अपने-अपने घर-आंगन में करम और साल का पौधा लगाया. मौके पर आदिवासी मुंडा समाज महिला विकास समिति की ओर से महुलसाई में आयोजित मिलन समारोह में मुंडा […]

विज्ञापन

मुंडा समाज ने मनाया सरहुल पर्व, साल पेड़ की हुई पूजा

चाईबासा : मुंडा समाज ने बुधवार को सरहुल पर्व मनाया गया. इस दौरान समाज के लोगों ने अपने-अपने घर-आंगन में करम और साल का पौधा लगाया. मौके पर आदिवासी मुंडा समाज महिला विकास समिति की ओर से महुलसाई में आयोजित मिलन समारोह में मुंडा समाज के लोगों ने करम और साल का पौधा लगाने का संकल्प लिया. साथ ही समिति सदस्यों द्वारा साल वृक्ष की पूजा-आर्चना की गयी. मौके पर आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने कहा कि सरहुल मुंडा समाज का महान पर्व है.

समारोह को घासीराम मुंडा, विशाल मुंडा, हरिश सांडिल, लखन मुंडा, रवींद्र नाथ सुलंकी, इंद्रमोहन सांडिल, सदानंद मुंडा, जोगेंद्र नाथ टुटी, द्रोपदी मुंडा ने भी संबोधित किया. मौके पर चांदमनी लागुरी, सुलोचना सांडिल, शांति सांडिल, शांति टुटी, राजकुमारी सांडिल, मधु मुंडा, सुशीला सुलंकी, रीना मुंडा, सिमरन मुंडा, लवली तिग्गा, दृष्टि मुंडा, नेहा सांडिल, नेहा सामंत, ईशान मुंडा, रोबिन मुंडा, कुणाल सांडिल, मृणाल सांडिल, बिटु मुंडा, रोहित मुंडा, अविनाश आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola