रोजगारपरक शिक्षा पर ध्यान दे केयू: राज्यपाल
Updated at : 13 Apr 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वैश्वीकरण के इस दौर में हमें तकनीकी ज्ञान पर फोकस करने की जरूरत है. इसके लिए विश्वविद्यालय को पारंपरिक के साथ-साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देना होगा. विवि छात्रों का पथ प्रदर्शक होता है. श्रीमती मुर्मू मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वैश्वीकरण के इस दौर में हमें तकनीकी ज्ञान पर फोकस करने की जरूरत है. इसके लिए विश्वविद्यालय को पारंपरिक के साथ-साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देना होगा. विवि छात्रों का पथ प्रदर्शक होता है. श्रीमती मुर्मू मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं.
उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी बहुल कोल्हान क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय शैक्षणिक उपलब्धियों का केंद्र बनने जा रहा है. राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर विवि अपना परचम लहरा रहा है. इससे हमें गर्व महसूस होता है. 13 अगस्त 2009 को कोल्हान विवि की स्थापना हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




