एसडीओ से तू-तू मैं-मैं के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी बेहोश

Updated at : 13 Apr 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ से तू-तू मैं-मैं के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी बेहोश

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता व कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी के बीच काम को लेकर बातचीत के दौरान तू तू-मैं मैं हो गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के चेंबर में कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में उनका अनुमंडल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता व कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी के बीच काम को लेकर बातचीत के दौरान तू तू-मैं मैं हो गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के चेंबर में कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ी. आनन-फानन में उनका अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया.

उपचार के थोड़ी देरी बाद वे होश में आयीं. लो प्रेशर के कारण वे बेहोश हो गयी थीं. स्वास्थ्य में सुधार के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी ने एसडीओ पर महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने का मौखिक आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एसडीओ की कार्य प्रणाली से वे काफी परेशान हैं. उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है. वह फिल्ड वर्क करने में सक्षम नहीं है. इसकी जानकारी एसडीओ को दी गयी है.

काम को लेकर पूछताछ करना दुर्व्यवहार नहीं : एसडीओ
मामले पर एसडीओ नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी से मंगलवार को आइटीआइ रिपोर्ट को लेकर बातचीत हो रही थी. इस दौरान वह बेहोश हो गयी. रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिसंबर माह में ही दिया गया था, परंतु अब तक रिपोर्ट तैयार कर नहीं सौंपा गया है. जिला द्वारा पुन: रिपोर्ट मांगे जाने पर कार्यपालक दंडाधिकारी से इस पर बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि हमसे रिपोर्ट तैयार नहीं होगा.
अस्वस्थ्य होने की बात कही गयी. कार्यपालक दंडाधिकारी मनमाने ढंग से कार्य करती हैं. बिना छुट्टी लिए गायब रहती हैं. अस्वस्थ्य होने पर ही छुट्टी लेने की बात कही गयी, तो वे नाराज हो गयीं और उल्टा सीधा बोलने लगी. उनसे किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया. कोई भी कर्मी यदि काम नहीं करता है, तो उससे पूछना दुर्व्यवहार नहीं है. इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola