मझगांव में अज्ञात बीमारी से एक और मौत

मझगांव : मझगांव में फैले अज्ञात बीमारी से एक माह में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को सफिक अहमद (35) की मौत अज्ञात बीमारी से हो गयी. वह मझगांव का रहने वाला था. दो दिन पहले वायरल फीवर की चपेट में आने के बाद मझगांव में इलाज चल रहा था. […]
मझगांव : मझगांव में फैले अज्ञात बीमारी से एक माह में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को सफिक अहमद (35) की मौत अज्ञात बीमारी से हो गयी. वह मझगांव का रहने वाला था. दो दिन पहले वायरल फीवर की चपेट में आने के बाद मझगांव में इलाज चल रहा था. सोमवार को हालत अत्यधिक खराब होने पर उसे परिवार वाले क्योंझर ले जा रहे थे. रास्ते में दोपहर लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गयी. इसके पूर्व मझगांव में अज्ञात बिमारी से एक अप्रैल को मो वोशिब (15) और तीन अप्रैल को शिफा खातून (2) की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




