मनोहरपुर. संत नरसिंह बाबा की 73वीं पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा

Updated at : 11 Apr 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहरपुर. संत नरसिंह बाबा की 73वीं पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण शोभायात्रा में निकाली गयी नरसिंह बाबा की झांकी मनोहरपुर : संत नरसिंह बाबा की 73 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को मनोहरपुर में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में संत नरसिंह बालिका मध्य विद्यालय एवं संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया.छात्राओं ने हाथों में गेरूआ झंडे लेकर […]

विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

शोभायात्रा में निकाली गयी नरसिंह बाबा की झांकी
मनोहरपुर : संत नरसिंह बाबा की 73 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को मनोहरपुर में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में संत नरसिंह बालिका मध्य विद्यालय एवं संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया.छात्राओं ने हाथों में गेरूआ झंडे लेकर नरसिंह बाबा के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया. नरसिंह आश्रम प्रांगण से निकाली गयी शोभा यात्रा बैंक रोड होते हुए लाइनपार के मुख्य बाजार का भ्रमण कर वापसी के क्रम में आश्रम प्रांगण में विसर्जित की गयी.आश्रम प्रांगण में मौजूद बाबा नरसिंह की समाधि मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.
मौके पर आश्रम समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया.पूरे दिन आयोजित उक्त विशाल भंडारे में लगभग हजारों श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया.शोभा यात्रा के दौरान नरसिंह बाबा की झांकी भी निकाली गयी. मौके पर आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के बीच नरसिंह बाबा की तसवीर वितरित की. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद गुप्ता,चंडी प्रसाद हरलालका,सत्यनारायण हरलालका, गुडलाल गुप्ता, प्रकाश शाह,मनीष सिंह,नागेश्वर राय, संजय सिंह, कृष्णा राव, मुकेश हरलालका, विजय हरलालका समेत काफी संख्या में मनोहरपुर के कई लोगों ने योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola