राज्य के वीर पुरुष थे स्व विजय सोय

चक्रधरपुर : झारखंड के वीर पुरुष थे पूर्व सांसद विजय सिंह सोय. स्थानीय नीति को बढ़ावा देने पर हुई थी पूर्व सांसद स्व विजय सिंह सोय की हत्या. उक्त बातें पूर्व सांसद स्व विजय सिंह सोय की 16वीं पुण्यतिथि पर ईतवारी बाजार के त्रिशूल चौक के समीप स्थित शहीद बेदी के समक्ष पत्रकारों को संबोधित […]
चक्रधरपुर : झारखंड के वीर पुरुष थे पूर्व सांसद विजय सिंह सोय. स्थानीय नीति को बढ़ावा देने पर हुई थी पूर्व सांसद स्व विजय सिंह सोय की हत्या. उक्त बातें पूर्व सांसद स्व विजय सिंह सोय की 16वीं पुण्यतिथि पर ईतवारी बाजार के त्रिशूल चौक के समीप स्थित शहीद बेदी के समक्ष पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक शशिभूषण सामाड ने कही.
उन्होंने कहा कि स्व सोय की हत्या कर झारखंड को लूटने का काम किया जा रहा है. विधायक श्री सामाड ने कहा कि 64 सेटलमेंट पर ही स्थानीय नीति लागू की जाये. अन्यथा राज्य के नियुक्तियों पर रोक लगायी जाये. मौके पर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, गोपीनाथ चाकी, सुभाष सोना, अशोक प्रधान, कालिया जामुदा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




