उत्तरपुस्तिका लेकर विवि पहुंचे छात्र, दोबारा हो जांच

Updated at : 10 Apr 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिका लेकर विवि पहुंचे छात्र, दोबारा हो जांच

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में शनिवार को जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के 30-40 विद्यार्थी पहुंचे. उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति लेकर पुन: जांच कराने की मांग कर रहे थे. विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन ने उत्तरपुस्तिका सही से जांच नहीं की है. कुछ उत्तर को देखा तक नहीं गया है. सभी को औसत अंक […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में शनिवार को जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के 30-40 विद्यार्थी पहुंचे. उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति लेकर पुन: जांच कराने की मांग कर रहे थे. विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन ने उत्तरपुस्तिका सही से जांच नहीं की है. कुछ उत्तर को देखा तक नहीं गया है.

सभी को औसत अंक देखर फेल कर दिया गया है. करीब 30 विद्यार्थियों ने आरटीआइ के माध्यम से स्नातक बीएससी पार्ट वन की उत्तरपुस्तिका विवि से निकाला है. इधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पानी के मुताबिक सभी विद्यार्थियों की समस्याओं देखा गया है. परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस तरह के मामले का निपटारा किया जायेगा. विवि पहुंचने वालों में राजकुमार महतो, राकेश, सौरभ कुमार, सुमित, राहुल, सागर, भूवन, संगीता, मंजू, लीली, प्रियंका कुमारी, धर्मवीर, खुशबु आदि शामिल थे.

चाईबासा : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की घोषणा के अगले दिन शनिवार को ही चाईबासा में कंपोजिट स्कूल खोलने की दिशा में पहल शुरू कर दी गयी. कंपोजिट स्कूल के रूप में खोलने के लिए जिला स्कूल चाईबासा का चयन किया गया है. कंपोजिट स्कूल में कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई होगी. जिला स्कूल में अभी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. इस स्कूल में क्लास एक से 8वीं तक की पढ़ाई भी शुरू होगी. एक से आठ कक्षा के लिए शिक्षक भी प्रतिनियुक्त होंगे. शनिवार को एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा ने जिला स्कूल का निरीक्षण कर इस स्कूल में क्या-क्या सुविधाएं होंगी, इसकी रिपोर्ट तैयार की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola