कम अनाज देने पर दो राशन डीलरों को शो-कॉज

Updated at : 10 Apr 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
कम अनाज देने पर दो राशन डीलरों को शो-कॉज

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी इश्तियाक अहमद ने दो राशन डीलरों को शनिवार को शो-कॉज किया है. अनुमंडल क्षेत्र के जगन्नाथपुर के छोटा मुहूलडिया पंचायत के कमला महिला समिति बोतोरगुटू व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया गांव के चांदनी महिला समिति नया गांव डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था. इसमें आरोप लगाया […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी इश्तियाक अहमद ने दो राशन डीलरों को शनिवार को शो-कॉज किया है. अनुमंडल क्षेत्र के जगन्नाथपुर के छोटा मुहूलडिया पंचायत के कमला महिला समिति बोतोरगुटू व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया गांव के चांदनी महिला समिति नया गांव डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था. इसमें आरोप लगाया गया था कि डीलरों द्वारा 34 के बदले 29 किलो अनाज एवं निर्धारित राशि से अधिक लिया जा रहा है.

एसडीओ के निर्देश पर 23 मार्च को आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के दुकानों जांच की थी, जिसमें आरोप सही पाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola