जेएलएन. फिजिक्स के विद्यार्थियों का आरोप
Updated at : 07 Apr 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

सही उत्तर लिखने के बाद भी मिला शून्य अंक कोल्हान विवि पर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप आरटीआइ से मिली उत्तर पुस्तिका देख भौंचक्के रह गये विद्यार्थी चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के स्नातक (फिजिक्स) पार्ट-वन के विद्यार्थियों ने भौतिकशास्त्र पेपर-1 की उत्तर पुस्तिका की जांच में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया […]
विज्ञापन
सही उत्तर लिखने के बाद भी मिला शून्य अंक
कोल्हान विवि पर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
आरटीआइ से मिली उत्तर पुस्तिका देख भौंचक्के रह गये विद्यार्थी
चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के स्नातक (फिजिक्स) पार्ट-वन के विद्यार्थियों ने भौतिकशास्त्र पेपर-1 की उत्तर पुस्तिका की जांच में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. विद्यार्थियों के मुताबिक प्रश्न का सही जवाब लिखने के बावजूद शून्य अंक दिये गये हैं. वहीं पांच अंक के प्रश्न में सात अंक दिये गये हैं. विद्यार्थियों के अनुसार केयू के परीक्षक की लापरवाही से उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है.
विद्यार्थी मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, लीली कुमारी, भुवन करण, राहुल झा, सौरभ कुमार, गणेश प्रधान, धरमवीर महतो आदि ने विवि पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कॉपी की जांच में अनियमितता बरतने के कारण भौतिकशास्त्र में केवल 4 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. वहीं 93 परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया. इसके बाद अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों ने आरटीआई में आवेदन दिया.
इसके बाद विद्यार्थियों को भेजी गयी उत्तर पुस्तिका देख विद्यार्थियों के होश उड़ गये. सही जवाब लिखने के बाद भी गलत कर शून्य नबंर दिया गया. वहीं पांच अंक वाले प्रश्न पर सात अंक दिया गया.
भविष्य से खिलवाड़ बरदाश्त नहीं :जेएलएन कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक बाजरा व सचिव राकेश कुमार महतो ने कहा कि आये दिन केयू विद्यार्थियों के भविष्य के साथ लापरवाही बरत रहा है. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. विद्यार्थियों का साथ मिल कर इस मामले पर आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




