ग्रामीणों ने राशन दुकान में जड़ा ताला

Published at :27 Dec 2013 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राशन दुकान में जड़ा ताला

बंदगांव : नकटी पंचायत के कंकुवा गांव में जोंको गांव के सैकड़ों लोगों ने जन वितरण प्रणाली की दुकान में तालाबंदी कर दी. ग्रामीण मछुवा पूर्ति और दोराय जोंको ने कहा कि राशन दुकान आज बंद था. हम ग्रामीणों को सही ढंग से अनाज नहीं मिल पा रहा है. इसके विरोध में आज तालाबंदी कर […]

विज्ञापन

बंदगांव : नकटी पंचायत के कंकुवा गांव में जोंको गांव के सैकड़ों लोगों ने जन वितरण प्रणाली की दुकान में तालाबंदी कर दी. ग्रामीण मछुवा पूर्ति और दोराय जोंको ने कहा कि राशन दुकान आज बंद था.

हम ग्रामीणों को सही ढंग से अनाज नहीं मिल पा रहा है. इसके विरोध में आज तालाबंदी कर दी गयी. जब तक फैसला नहीं किया जायेगा, तब तक ताला नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि राशन दुकान में बराबर दूर दराज के लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है. उन्हें राशन नहीं मिलता है. इसकी शिकायत पूर्व में बीडीओ से की गयी थी. अब ग्रामीण आरपार की लड़ाई लड़ने के मूंड में है.

वहीं राशन दुकानदार श्रीमती गागराई ने कहा कि क्रिसमस पर्व होने के कारण आज दुकान बंद थी. इससे ग्रामीण नाराज हो गये. हमेशा ही लोगों को समय पर सामग्री दी जाती है. दुकान से आज तक किसी भी लोगों को खाली हाथ लौटना नहीं पड़ा है. इधर बंदगांव के एमओ ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का निदान होगा.

मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधानुसार ही कार्य किया जायेगा. इसके लिए वे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को सुनेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola