अंधविश्वास : संकट में नवजात की जान

चाईबासा : जादू-टोना तथा टोटका के कारण एक 20 दिन के बच्चे की जान पर बन आयी है. लगातार करंज के तेल में पीसा सीसा मिलाकर मालिश किये जाने से बच्चे के शरीर के शरीर का स्कीन बुरी तरह झुलस गया है. उसे नाजुक स्थिति में मंगलवार को सदर अस्पताल के कुपोषण केंद्र में भर्ती […]
चाईबासा : जादू-टोना तथा टोटका के कारण एक 20 दिन के बच्चे की जान पर बन आयी है. लगातार करंज के तेल में पीसा सीसा मिलाकर मालिश किये जाने से बच्चे के शरीर के शरीर का स्कीन बुरी तरह झुलस गया है.
उसे नाजुक स्थिति में मंगलवार को सदर अस्पताल के कुपोषण केंद्र में भर्ती कराया गया. बंदगांव के गुइपाई गांव के निवासी सुकराम लमाय के पुत्र का जन्म पांच दिसंबर को उपस्वास्थ्य केंद्र में हुआ था.
दो दिन बाद ही बच्चे के शरीर पर कुछ दाने उग आये. सुकराम ने गांव के ओझा गुनी से राय ली. ओझा ने शीशा पीसकर करंज के तेल में मिलाकर बच्चे के शरीर में लगाने की सलाह दी. इसके बाद सात दिसंबर से ही परिवार के लोग करंज तेल में शीशा पीसकर लगा रहे थे. शीशा के घर्षण से बच्चे के शरीर की ऊपरी स्कीन बुरी तरह जल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




