विरोध. नहीं आये कार्यपालक पदाधिकारी, नप की बोर्ड मीटिंग स्थगित

Updated at : 11 Mar 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध. नहीं आये कार्यपालक पदाधिकारी, नप की बोर्ड मीटिंग स्थगित

कार्य बहिष्कार की घोषणा नप उपाध्यक्ष मिथलेश ठाकुर ने कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नप के सभी कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की चाईबासा : नगर पर्षद के उपाध्यक्ष मिथलेश ठाकुर ने गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी कमल कुमार सिंह के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए नप के सभी कार्यों का बहिष्कार करने […]

विज्ञापन

कार्य बहिष्कार की घोषणा

नप उपाध्यक्ष मिथलेश ठाकुर ने कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नप के सभी कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की
चाईबासा : नगर पर्षद के उपाध्यक्ष मिथलेश ठाकुर ने गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी कमल कुमार सिंह के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए नप के सभी कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा. उन्होंने कहा कि कार्यपालक को नहीं हटाये जाने तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा. गुरुवार को नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कमल किशोर सिंह की अनुपस्थित से मिथलेश नाराज हो उठे. उन्होंने बोर्ड की बैठक को स्थित कर दिया. कहा कि कार्यपालक के मनमाने रवैये के कारण पिछले तीन माह से नप बोर्ड की बैठक नहीं हुई है, जबकि नियम के मुताबिक नप की बैठक प्रति माह होनी चाहिए.
नहीं आयेंगे कार्यालय : नप उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यापालक का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक वे नप कार्यालय भी नहीं जायेंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपर्षद में सरकारी राशि आयी हुई है. उस राशि की निविदा अब तक नहीं हुई. इस बात की सूचना मंत्री एवं विभाग के उच्चाधिकारियों को देंगे. नप कार्यपालक के कार्य को देखते हुए उनकी मांग है कि जल्द वर्तमान कार्यपालक को उनके पद से हटाकर योग्य अधिकारी को कार्यपालक के पद पर पदस्थापित किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola