सोनुवा में हथियार बंद नक्सलियों ने जेसीबी फूंकी

सोनुवा : नक्सलियों ने बुधवार की देर रात सोनुवा बाजार से करीब दो किमी दूर पर निश्चितंपुर स्थित डीसीएम पेट्रोल पंप में खड़ी एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह सोनुवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं छानबीन करने में जुट गयी. आग लगने से जेसीबी पूरी […]
सोनुवा : नक्सलियों ने बुधवार की देर रात सोनुवा बाजार से करीब दो किमी दूर पर निश्चितंपुर स्थित डीसीएम पेट्रोल पंप में खड़ी एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह सोनुवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं छानबीन करने में जुट गयी. आग लगने से जेसीबी पूरी तरह से नष्ट हो गयी. जेसीबी में लगी आग ने बगल में खड़ी एक ट्रेक्टर के डाला को भी अपनी चपेटे में ले लिया. जेसीबी मशीन पेट्रोल पंप के मालिक दिनेश चंद्र महतो का था. दिनेश चंद्र महतो के मुताबिक बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे वह पेट्रोल पंप परिसर में स्थित अपने आवास में सोने की तैयारी कर रहे थे.
तभी उन्हें फटाखे फूटने की आवाज सुनायी दी. उन्होंने घर के बाहर आकर देखा तो उनका जेसीबी मशीन जल रहा है. :सूचना मिलने के बाद गुरुवार दोपहर को अभियान एसपी मनीष रमन व एसडीपीओ चक्रधरपुर अजय केरकेरो घटनास्थल पर पहुंच कर दिनेश चंद्र महतो से जानकारी लिये.
इस संबंध में एसडीपीओ चक्रधरपुर अजय केरकेरो ने बताया कि बुधवार को पीएलएफआइ ने बंदी बुलायी थी. जिसमें उन्होंने इस घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के सफाएं के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो जायेगी. मौके पर एसआइ एसएन लाल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




