उत्कृष्ट सेवा के लिए छह महिलाएं सम्मानित

चक्रधरपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छह महिलाओं को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया. इनमें से एक जमशेदपुर एक चाईबासा और चार चक्रधरपुर की हैं. सम्मान समारोह का आयोजन सेक्रेड हार्ट इंगलिश स्कूल की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अबु बकर सिद्दीक पी थे. […]
चक्रधरपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छह महिलाओं को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया. इनमें से एक जमशेदपुर एक चाईबासा और चार चक्रधरपुर की हैं. सम्मान समारोह का आयोजन सेक्रेड हार्ट इंगलिश स्कूल की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अबु बकर सिद्दीक पी थे.
सम्मानित अतिथि प्रशिक्षु आइएएस श्रीमती नैंसी सहाय तथा विशिष्ट अतिथियों में अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती तेजिंदर कौर थी. समारोह के दौरान स्कूल के शिक्षकों व बच्चों के द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. अभिभावकों के बीच कई खेलकूद के स्पर्धाएं आयोजित किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




