अब नयी थर्ड रेल लाइन पर भी सरपट दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें

Published at :05 Mar 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
अब नयी थर्ड रेल लाइन पर भी सरपट दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें

चक्रधरपुर/गाेइलकेरा : रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुदर्शन नायक ने शुक्रवार को चक्रधरपुर मंडल के पोसैता-मनोहरपुर नयी थर्ड लाइन पर ट्रेन चलाकर ट्रैक का सफल परीक्षण करते हुए हरी झंडी दे दी. सीआरएस श्री नायक ने 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नयी पटरी पर ट्रेन चलायी, जो नयी थर्ड लाइन पर ट्रेनों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर/गाेइलकेरा : रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुदर्शन नायक ने शुक्रवार को चक्रधरपुर मंडल के पोसैता-मनोहरपुर नयी थर्ड लाइन पर ट्रेन चलाकर ट्रैक का सफल परीक्षण करते हुए हरी झंडी दे दी. सीआरएस श्री नायक ने 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नयी पटरी पर ट्रेन चलायी, जो नयी थर्ड लाइन पर ट्रेनों के चलने की सर्वाधिक क्षमता है.

वहीं श्री नायक ने निरीक्षण के दौरान मनोहरपुर में रुट रीले इंटर लॉकिंग (आरआरआई) आधुनिक कंप्यूटरीकृत सांकेतिक प्रणाली का भी जायजा लिया. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पोसैता से मनोहरपुर के बीच थर्ड रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया था. साथ ही 12 किमी नयी रेल लाइन के किनारे विद्युतीकरण कार्य पूरा किया गया है.

तीन घंटे तक चला परीक्षण : आयुक्त श्री नायक व डीआरएम श्री प्रसाद एवं दपू रेलवे के सभी विभागों के विशेषज्ञों के नेतृत्व में पोसैता- मनोहरपुर 12 किमी थर्ड लाइन के परीक्षण का कार्य तीन घंटें तक चला. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन मोटरट्रॉली व पुश ट्रॉली पर पोसैता से मनोहरपुर थर्ड लाइन का परीक्षण किया गया.

इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता व प्वाइंट की जांच की गयी. जांचोपरांत मनोहरपुर से पोसैता के बीच स्पीड ट्रायल मशीन व ट्रेन को पटरी पर दौड़ायी गयी. इसमें ट्रेन की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा थी. इस मौके पर सीनियर डीएससी रफीक अहमद अंसारी व निमार्ण विभाग के वरीय अधिधारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola