कराईकेला लैंपस. धान ले जा रहे तीन ट्रकों को किसानों ने रोका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

पहले करें भुगतान फिर ले जायें धान कराईकेला लैंपस से करीब दस किसानों को अब तक धान का मूल्य नहीं मिला है. इससे किसानों में आक्रोश है. बंदगांव : कराईकेला लैंपस से गुरुवार को ले जाये जा रहे तीन ट्रक धान को किसानों ने बकाया राशि भुगतान की मांग करते हुए रोक दिया. कराईकेला के […]
विज्ञापन
पहले करें भुगतान फिर ले जायें धान
कराईकेला लैंपस से करीब दस किसानों को अब तक धान का मूल्य नहीं मिला है. इससे किसानों में आक्रोश है.
बंदगांव : कराईकेला लैंपस से गुरुवार को ले जाये जा रहे तीन ट्रक धान को किसानों ने बकाया राशि भुगतान की मांग करते हुए रोक दिया. कराईकेला के मुखिया राजेंद्र मेलगांडी एवं किसानों ने कहा कि पहले बकाया राशि का भुगतान करें, तभी धान ले जायें.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार कराईकेला लैंपस में सरकारी मूल्य पर किसानों से धान की खरीद की जाती है, किसान को धान का मूल्य बैंक के माध्यम से ऑनलाइन दिया जाता है.
कराईकेला लैंपस से करीब दस किसानों को अब तक धान का मूल्य नहीं मिला है. इससे किसानों में आक्रोश है. वहीं गुरुवार को एनसीएमएल कंपनी के चाईबासा निवासी विनोद बेहरा जब धान ले जाने के लिए तीन ट्रकों के साथ कराईकेला लैंपस पहुंचे, तो इसकी सूचना किसानों को मिली. इसके उपरांत मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, उपमुखिया विनय कुमार महतो एवं वार्ड सदस्य तुलसी महतो के नेतृत्व में किसान कराईकेला लैंपस पहुंचे और ट्रकों पर लोड करा रहे धान को उतरवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




