आठ बीएड कॉलेजों का पुन: होगा एफिलिएशन

Published at :28 Feb 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
आठ बीएड कॉलेजों का पुन: होगा एफिलिएशन

विवि. निरीक्षण टीम का गठन चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2016-17 के फिर से एफिलिएशन के लिए निरीक्षण टीम का गठन किया है. टीम विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ कॉलेजों का निरीक्षण करेगी. टीम कॉलेजों में शिक्षक व विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधा का जायजा लेगी. साथ ही यह देखा जायेगा कि कॉलेज में […]

विज्ञापन

विवि. निरीक्षण टीम का गठन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2016-17 के फिर से एफिलिएशन के लिए निरीक्षण टीम का गठन किया है. टीम विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ कॉलेजों का निरीक्षण करेगी. टीम कॉलेजों में शिक्षक व विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधा का जायजा लेगी. साथ ही यह देखा जायेगा कि कॉलेज में एनसीटीइ के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं. सोशल साइंस की डीन डॉ आशा मिश्र व मानवीकी के डीन सह विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ बीएम मिश्र की निगरानी में दो टीम का गठन किया गया है.

डॉ आशा मिश्र की टीम में डॉ जेपी मिश्र, डॉ डीएन महतो व डॉ एमएन खान शामिल हैं, जबकि प्रो बीएम मिश्र की टीम में प्रो एके उपाध्याय, डॉ केएन प्रधान व एमके मिश्र को रखा गया है. दोनों टीम को चार-चार कॉलेज के निरीक्षण की की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. दोनों टीम को निरीक्षण कर आगामी 20 मार्च तक विश्वविद्यालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. आठ कॉलेजों में सात पुराने कॉलेज है, जबकि मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर को इस वर्ष पहली बार संबद्धता मिली है, लेकिन सत्र 2016-17 के लिए सभी कॉलेजों को विश्वविद्यालय से एक बार फिर संबद्धता लेनी होगी.

20 मई तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य : विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एनसीटीइ की गाइडलाइन के तहत कॉलेजों को सत्र 2016-17 की संबद्धता 20 मई तक मिलनी चाहिए. विश्वविद्यालय को किसी भी हाल में मार्च माह में आठ कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर एचआरडी भेजनी है.

दोनों टीम को 20 मार्च से पहले विश्वविद्यालय को निरीक्षण रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इस सत्र की संबद्धता संबंधी सारी प्रक्रिया 20 मई तक पूरी की जायेगी.

डॉ एससी दाश, कुलसचिव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola