पीडब्ल्यूडी की योजना का शिलान्यास व उदघाटन नहीं करेंगे जनप्रतिनिधि

चाईबासा : जिला निगरानी समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मनोरंजन सिन्हा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी से बनने वाली सड़क का सांसद व विधायक शिलान्यास या उदघाटन नहीं करंेगे. इस बाबत मौजूद सांसद व विधायक ने कार्यपालक अभियंता से सवाल पूछा कि किसने यह आदेश दिया है. इस पर, कार्यपालक अभियंता कुछ नहीं […]
चाईबासा : जिला निगरानी समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मनोरंजन सिन्हा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी से बनने वाली सड़क का सांसद व विधायक शिलान्यास या उदघाटन नहीं करंेगे. इस बाबत मौजूद सांसद व विधायक ने कार्यपालक अभियंता से सवाल पूछा कि किसने यह आदेश दिया है.
इस पर, कार्यपालक अभियंता कुछ नहीं बोल पाये. आनन-फानन में सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की. सांसद ने कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई करने की भी मांग की है. सांसद ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या सरकार की ओर से इस तरह का कोई निर्देश जारी किया गया है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




