सीकेपी स्टेशन. धमकी के विरूद्ध हड़ताल पर गये बॉक्स ब्वॉय

Published at :28 Feb 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी स्टेशन. धमकी के विरूद्ध हड़ताल पर गये बॉक्स ब्वॉय

बाहरी से कराना पड़ा काम चक्रधरपुर के सभी 14 बॉक्स ब्वॉय ने मास्टर पेटी चढ़ाने से इनकार कर दिया है. इससे रेलवे की परेशानी बढ़ गयी है. चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के 14 बॉक्स ब्वॉय शनिवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हुए रेल चालकों की मास्टर पेटी उठाने से इनकार कर दिया. […]

विज्ञापन

बाहरी से कराना पड़ा काम

चक्रधरपुर के सभी 14 बॉक्स ब्वॉय ने मास्टर पेटी चढ़ाने से इनकार कर दिया है. इससे रेलवे की परेशानी बढ़ गयी है.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के 14 बॉक्स ब्वॉय शनिवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हुए रेल चालकों की मास्टर पेटी उठाने से इनकार कर दिया. इससे रेलवे को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. ये सभी टाटा के ठेकेदार अविनाश शर्मा के अधीन चक्रधरपुर में कार्य करते हैं.
इनका काम रेल चालकों की मास्टर पेटी इंजन पर चढ़ाने और उतारने का है. मालूम हो कि वर्ष 2011 में रेलवे द्वारा संरक्षा से जुड़ी बॉक्स ब्वॉय के पद को सरेंडर कर दिया गया था. साथ ही पद को निजी हाथों में दे दिया गया. बॉक्स ब्वॉय की हड़ताल से रेलवे की परेशानी बढ़ गयी है. रेलवे वैकल्पिक तौर पर रेलकर्मी व मजदूरों से मजदूरी देकर काम कराने को विवश हो गया है.
ये हैं हड़ताल पर : हड़ताल पर जाने वालों में संतोष मुखी, शीतल मुखी, गोविंदा मुखी, लक्ष्मण मुखी, एस मजूमदार, महेश मुखी, घनश्याम तांती, सनातन तांती, शानु सांडिल, चंद्रशेखर पान, विशाल मुखी, पानु होनहागा शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola