ड्यूटी नहीं करने वाले थाना प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

Published at :27 Feb 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी नहीं करने वाले थाना प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

चाईबासा : डीआइजी शंभुनाथ ठाकुर ने शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को ड्यूटी बतायी और परिणाममूलक काम करने का निर्देश दिया. डीआइजी ने कहा कि ड्यूटी नहीं करने वाले थाना प्रभारियों भी कार्रवाई के दायरे में होंगे. उन्होंने गंभीर अपराध व तस्करी मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से […]

विज्ञापन

चाईबासा : डीआइजी शंभुनाथ ठाकुर ने शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को ड्यूटी बतायी और परिणाममूलक काम करने का निर्देश दिया. डीआइजी ने कहा कि ड्यूटी नहीं करने वाले थाना प्रभारियों भी कार्रवाई के दायरे में होंगे. उन्होंने गंभीर अपराध व तस्करी मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की.

अपराध के बढ़ते ग्राफ पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगायी. अपराध पर नियंत्रण के लिए थानाप्रभारियों की जिम्मेदारी तय की.

पुलिस व सीआरपीएफ मिलकर उग्रवाद खत्म करें: डीआइजी ने उग्रवाद से निपटने के लिए पुलिस व सीआरपीएफ को तालमेल बनाकर काम करने का आदेश दिया. संयुक्त योजना बनाकर और सूत्रों की सूचनाओं का मिलान कर नियमित रूप से अभियान चलाने को कहा.
कानूनी व्यवस्था में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीआइजी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने जनता, जनप्रतिनिधियों व समाज से निरंतर संवाद बनाये रखने को कहा. इससे पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ती है.
क्राइम कंट्रोल पर लगातार काम करने को कहा. बैठक में चाईबासा एसपी इंद्रजीत महथा, सीआरपीएफ कमांडेंट, सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
खनिज की तस्करी पर रोक लगाने का आदेश
डीआइजी ने बैठक में ड्यूटी अफसर से बीट प्रभारी को क्या करना है, इसकी जानकारी दी. सूचीबद्ध बदमाशों की ओर से अपराध किये जाने पर अफसर पर कार्रवाई की चेतावनी दी. खनिज पदार्थ की तस्करी पर रोक के लिए सभी विभागों को तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola