चक्रधरपुर में सीआरपीएफ ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदिरी पंचायत के आजाद बस्ती से सीआरपीएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों ने शुक्रवार को सिमिदिरी पंचायत में घेराबंदी कर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान आजादबस्ती से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. मालूम हो कि 24 फरवरी […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदिरी पंचायत के आजाद बस्ती से सीआरपीएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों ने शुक्रवार को सिमिदिरी पंचायत में घेराबंदी कर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान आजादबस्ती से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.
मालूम हो कि 24 फरवरी को पोकुवाबेड़ा गांव से सीआरपीएफ ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. उसी के निशानदेही पर सीआरपीएफ ने आजादबस्ती में छापामारी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा है. हथियार भी बरामद होने की सूचना मिली है. समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




